मालखरौंदा में अर्नब चक्रवात का कहर, शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का पुराना भवन ध्वस्त

मालखरौंदा में अर्नब चक्रवात का कहर, शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का पुराना भवन ध्वस्त
सक्ती जिले के मालखरौंदा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चक्रवाती तूफान अर्नब के चलते हुई तेज बारिश और हवाओं का असर अब सरकारी भवनों पर भी देखने को मिल रहा है। मालखरौंदा स्थित शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास का पुराना भवन ध्वस्त हो गया है। भवन के गिरने से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
तस्वीरें सक्ती जिले के मालखरौदा स्थित शासकीय प्री-मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास की हैं। जहां चक्रवात अर्नब के प्रभाव से हुई बारिश और तेज हवाओं के बीच छात्रावास का पुराना भवन ध्वस्त हो गया।
पुराना भवन गिरने से सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। गनीमत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, इस घटना ने छात्रावास के पुराने और जर्जर भवनों की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब जरूरत है कि संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर भवन की स्थिति का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता न हो, क्या छात्रावास के पुराने भवन की पहले से जांच की गई थी क्या जिले के अन्य छात्रावासों के जर्जर भवनों का निरीक्षण कराया जाएगा। क्या इस घटना के बाद विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे?
फिलहाल मालखरौदा में छात्रावास का पुराना भवन ध्वस्त होने की यह घटना प्रशासन के लिए एक गंभीर चेतावनी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।



