Cg NewsSakti News

मालखरौदा सरपंच संघ उपाध्यक्ष दिलदार खूंटे ने सरकार से किसानों के लिए तत्काल फसल नुकसान का सर्वेक्षण कराकर मुवावजा देने की अपील

मालखरौदा सरपंच संघ उपाध्यक्ष दिलदार खूंटे ने सरकार से किसानों के लिए तत्काल फसल नुकसान का सर्वेक्षण कराकर मुवावजा देने की अपील

1प्रत्येक गांव में राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम भेजकर फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जाए

सर्वेक्षण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए।

2. किसानों को उचित मुआवजा

जिन किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, उन्हें नुकसान के अनुपात में उचित मुआवजा दिया जाए।

मुआवजे की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाए।

3. फसल बीमा का लाभ

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को नियमानुसार शीघ्र बीमा राशि दिलाई जाए।

बीमा संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाए।

4. कृषि ऋण में राहत

प्रभावित किसानों को कृषि ऋण चुकाने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाए।

पात्र किसानों को नियमानुसार ब्याज राहत एवं अन्य उपलब्ध सुविधाएं प्रदान की जाएं।

5. अगली फसल के लिए सहायता

किसानों को अगली फसल की बुवाई के लिए मुफ्त या अनुदान पर बीज, खाद और अन्य आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराई जाए।

6. विशेष राहत पैकेज

राज्य सरकार प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष राहत पैकेज घोषित करे।

छोटे, सीमांत एवं अत्यधिक प्रभावित किसानों को प्राथमिकता दी जाए।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!