Cg NewsSakti News

लखपति दीदी योजना से रसेंद्री चौहान बनीं आत्मनिर्भर, किराना स्टोर से परिवार को दे रहीं आर्थिक संबल

लखपति दीदी योजना से रसेंद्री चौहान बनीं आत्मनिर्भर, किराना स्टोर से परिवार को दे रहीं आर्थिक संबल

सक्ती, 17 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में विकासखंड डभरा के ग्राम सराईपाली निवासी श्रीमती रसेंद्री चौहान ने लखपति दीदी योजना के तहत सहायता प्राप्त कर किराना स्टोर शुरू किया है। आज वे इस व्यवसाय के माध्यम से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। श्रीमती रसेंद्री चौहान को बैंक लिंकेज के माध्यम से 1 लाख रुपये तथा सामुदायिक निवेश निधि (CIF) से 60 हजार रुपये की सहायता प्राप्त हुई। इस राशि का उपयोग कर उन्होंने किराना स्टोर का संचालन शुरू किया। वर्तमान में वे अपने व्यवसाय से प्रतिमाह अच्छी आमदनी प्राप्त रही हैं। और आर्थिक स्थिति में बहुत सुधार आई हैं इस पहल से उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला है और वे डभरा विकासखंड में लखपति दीदी के रूप में पंजीकृत हुई हैं। रसेंद्री चौहान बताती हैं कि किराना स्टोर शुरू करने से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है और वे परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान कर पा रही हैं। उन्होंने इस सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके कार्य से प्रेरित होकर क्षेत्र की अन्य महिलाएं भी स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आ रही हैं।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!