Sakti NewsCg News

पंजीकृत श्रमिकों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे ई-केवाईसी शिविर

पंजीकृत श्रमिकों की सुविधा के लिए ग्राम पंचायतों में लगाए जा रहे ई-केवाईसी शिविर

सक्ती, 14 अक्टूबर 2026// छत्तीसगढ़ शासन, श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत समस्त श्रमिकों को सूचित किया जाता है कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल एवं असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिक अपने पंजीयन संबंधी विवरणों का आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के अनुसार सत्यापन एवं आवश्यक सुधार कराएं। श्रमिकों के पंजीयन अभिलेखों में दर्ज नाम, जन्मतिथि एवं अन्य संबंधित व्यक्तिगत विवरण आधार कार्ड में उपलब्ध जानकारी के समान होना आवश्यक है।

 

यदि श्रमिक के पंजीयन अभिलेख में नाम की वर्तनी, जन्मतिथि अथवा अन्य विवरण आधार कार्ड में दर्ज जानकारी से भिन्न हैं, तो संबंधित श्रमिक अपने पंजीयन विवरणों में नियमानुसार आवश्यक संशोधन कराएं तथा ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करें। श्रम विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए श्रमिकों के पंजीयन संबंधी विवरणों का सही एवं अद्यतन होना महत्वपूर्ण है। पंजीयन अभिलेखों एवं आधार कार्ड में दर्ज जानकारी के बीच अंतर होने से हितग्राहियों को पहचान सत्यापन, योजना के आवेदन अथवा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रक्रिया अनिवार्य है।

श्रमिकों की ई-केवाईसी एवं विवरण संशोधन के लिए अनावश्यक परेशानी न हो, इस उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में श्रम विभाग (श्रम संसाधन केंद्र) के कर्मचारी तथा सीएससी संचालक उपस्थित रहेंगे। श्रम विभाग में पंजीकृत सभी श्रमिक निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आयोजित शिविर में उपस्थित होकर अपने पंजीयन संबंधी विवरणों की जांच कराएं। पंजीयन में दर्ज नाम एवं जन्मतिथि का आधार कार्ड में उपलब्ध जानकारी से मिलान कराएं तथा विवरणों में अंतर होने पर आवश्यक संशोधन करवाएं। इसके लिए श्रमिक अपने आधार कार्ड, श्रमिक पंजीयन कार्ड अथवा पंजीयन क्रमांक तथा अन्य आवश्यक संबंधित दस्तावेज लेकर शिविर में उपस्थित हों। ई-केवाईसी के आवेदन एवं अधिक जानकारी के लिए श्रमिक विभागीय पोर्टल श्रमेव जयते, श्रमेव जयते मोबाइल ऐप, कार्यालय श्रम पदाधिकारी सक्ती, जनपद पंचायतों में संचालित श्रम संसाधन केंद्र, नजदीकी च्वाइस सेंटर अथवा लोक सेवा केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!