Cg NewsSakti News

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी सेवा सेतु केंद्र से त्वरित हुआ आय प्रमाण पत्र का अनुमोदन, उत्तरी बाई ने जताया आभार

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी सेवा सेतु केंद्र से त्वरित हुआ आय प्रमाण पत्र का अनुमोदन, उत्तरी बाई ने जताया आभार

सक्ती, 14 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानी सामने आ रही है। जिले में नागरिकों को शासकीय सेवाओं का सरल, सुगम एवं त्वरित लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में सेवा सेतु केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसी क्रम में तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम रगजा निवासी श्रीमती उत्तरी बाई पति श्री सुकालू राम ने सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। श्रीमती उत्तरी बाई के द्वारा आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया गया था। आवेदन प्राप्त होने के पश्चात निर्धारित प्रक्रिया के तहत त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके आवेदन का अनुमोदन कर दिया गया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाए जाने से आवेदक को निर्धारित समयावधि में सेवा का लाभ प्राप्त हुआ। श्रीमती उत्तरी बाई ने बताया कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया सरल एवं सुविधाजनक रही। आवेदन पर त्वरित कार्यवाही की गई तथा केंद्र के कर्मचारियों द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। उन्होंने सेवा सेतु केंद्र की कार्यप्रणाली एवं कर्मचारियों के सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर सुविधाजनक तरीके से उपलब्ध हो रहा है। इससे नागरिकों के समय एवं श्रम की बचत हो रही है तथा शासकीय सेवाओं की पहुंच आमजन तक और अधिक सुगम बन रही है। आय प्रमाण पत्र के आवेदन का त्वरित अनुमोदन होने पर श्रीमती उत्तरी बाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सेवा सेतु केंद्र द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की सराहना की। उन्होंने त्वरित एवं सुगम सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!