सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी सेवा सेतु शिविर में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से विजय कुमार की राह हुई आसानआवागमन की परेशानी हुई दूर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे कदम

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी सेवा सेतु शिविर में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से विजय कुमार की राह हुई आसानआवागमन की परेशानी हुई दूर, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे कदम
सक्ती, 13 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के संकल्प तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना है। इसी उद्देश्य से जिले में आयोजित किए जा रहे सेवा सेतु शिविर आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित कर उनके जीवन को आसान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत मालखरौदा के अंतर्गत ग्राम मालखरौदा निवासी श्री विजय कुमार को सेवा सेतु शिविर मालखरौदा में समाज कल्याण विभाग द्वारा मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से उनके जीवन में नई उम्मीद जगी है और अब उनके लिए रोजमर्रा के कार्यों के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक आना-जाना पहले की अपेक्षा अधिक आसान हो सकेगा।
श्री विजय कुमार ने बताया कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल नहीं होने के कारण उन्हें आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। दैनिक आवश्यकताओं और अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी उन्हें कई बार दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे उनका समय और मेहनत दोनों अधिक लगते थे। अब ट्राइसाइकिल मिलने से उनकी यह परेशानी काफी हद तक दूर हुई है। वे अपनी आवश्यकतानुसार आवागमन कर सकेंगे और दैनिक गतिविधियों को अधिक सहजता से पूरा कर पाएंगे। ट्राइसाइकिल उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे उन्हें अपने जरूरी कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी और उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। ट्राइसाइकिल मिलने पर श्री विजय कुमार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया।


