Cg NewsSakti News

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी  डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन भवन का निर्माण पूर्ण

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी  डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरा में 30 लाख रुपये की लागत से महतारी सदन भवन का निर्माण पूर्ण

सक्ती, 13 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के विकास एवं आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ शासन की महतारी सदन योजना ग्रामीण महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में आधुनिक सामुदायिक केंद्रों का निर्माण किया जा रहा है, जहां महिलाओं को प्रशिक्षण, स्वास्थ्य शिविर, पोषण संबंधी गतिविधियों तथा सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। इससे महिलाओं की सामूहिक भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें गांव में ही रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

इसी कड़ी में जिला सक्ती के विकासखंड डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरा में महतारी सदन भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत इस कार्य के लिए 30 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई थी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग सक्ती द्वारा भवन का निर्माण कराया गया है। महतारी सदन में महिलाओं की बैठक एवं प्रशिक्षण के लिए 10×6 वर्ग मीटर का बड़ा हॉल, व्यवसाय स्थापित करने के लिए दुकान, स्वतंत्र कार्यालय, रसोईघर, सामग्री रखने के लिए स्टोर रूम तथा सामुदायिक शौचालय की व्यवस्था की गई है। भवन को आवश्यक सुविधाओं से युक्त बनाया गया है, ताकि इसका उपयोग विभिन्न सामुदायिक एवं प्रशिक्षण गतिविधियों के साथ आवासीय कार्यों के लिए भी किया जा सके। यह भवन स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के लिए उपयोगी साबित होगा। यहां कृषि सखी, बैंक सखी एवं स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण देने के साथ महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर और पोषण आहार संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। महिलाएं इस केंद्र के माध्यम से अपनी कार्ययोजना तैयार कर सकेंगी तथा विभिन्न आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगी। महतारी सदन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए अवसर प्रदान करना है। यह केंद्र महिलाओं को अपनी प्रतिभा और क्षमताओं को विकसित करने, आर्थिक रूप से सशक्त बनने तथा गांव के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा। महतारी सदन ग्रामीण महिलाओं के लिए एक साझा मंच के रूप में स्थापित होकर महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!