All India NewsCg NewsChampa NewsCrime NewsEducationJobs NewsLatest NewsSakti NewsSports
छत्तीसगढ़ में ईवी वाहनों के लिए बड़ी राहत, हर 25 किमी पर बनेंगे चार्जिंग स्टेशन, सरकार ने तय किए नए नियम

राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती संख्या के साथ चार्जिंग सुविधाओं का नेटवर्क भी बढ़ाने की तैयारी है। पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत निगम क्षेत्रों में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए 25 से 30 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन व चार्जिंग प्वाइंट प्रस्तावित हैं। इनके लिए जगह चयन की प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है।


