ग्राम पंचायत बड़ेमुड़पार के समस्त चौक-चौराहों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे,जनपद सदस्य श्रीमती शौखिन बिहारी लाल धीरहे,सरपंच दिलदार खूंटे, सचिव नंदकिशोर रात्रे के विशेष पहल से, ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्राम पंचायत बड़ेमुड़पार के समस्त चौक-चौराहों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे,जनपद सदस्य श्रीमती शौखिन बिहारी लाल धीरहे,सरपंच दिलदार खूंटे, सचिव नंदकिशोर रात्रे के विशेष पहल से, ग्रामीणों ने जताया आभार
मालखरौदा/बड़ेमुड़पार गांव की सुरक्षा, बच्चों की हिफाजत और सार्वजनिक स्थलों पर निगरानी को लेकर ग्राम पंचायत बड़ेमुड़पार ने एक सराहनीय पहल की है। ग्राम पंचायत में जनपद सदस्य (बीडीसी) निधि से तथा सरपंच श्री दिलदार खूंटे जी,श्री नंदकिशोर रात्रे जी,के विशेष प्रयास एवं पहल से गांव के प्रमुख चौक-चौराहों, स्कूल परिसरों और सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बनाए रखना है। सीसीटीवी कैमरे लगने से अब गांव के प्रमुख स्थानों पर नजर रखी जा सकेगी, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में आवश्यक जानकारी जुटाने में मदद मिलेगी।
ग्राम पंचायत द्वारा कुल 11 प्रमुख स्थानों को चिह्नित कर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। इनमें अटल चौक केनाभाटा मोहल्ला, पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला परिसर व पंचायत भवन, समलाई तालाब के आम पेड़ के पास, सतनाम चौक बिहारी लाल धीरहे जी के घर के पास, भाटापारा में राजेश जाटवर जी के घर के पास, हाई स्कूल परिसर, जिओ दुकान के पास पेट्रू तालाब की ओर, बाजार चौक कुश्यारीडीह मोहल्ला, तुलसीडीह पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला परिसर, अंबेडकर चौक तथा तुलसीडीह बीच बस्ती में गणेश मंदिर के पास कैमरे लगाए गए हैं।
इस महत्वपूर्ण कार्य को लेकर ग्रामवासियों ने जनपद सदस्य श्रीमती शौखिन बिहारी लाल धीरहे जी,ग्राम पंचायत के सरपंच श्री दिलदार खूंटे जी, सचिव नंदकिशोर रात्रे जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सरपंच श्री दिलदार खूंटे ने कहा कि ग्राम विकास के साथ-साथ ग्राम की सुरक्षा भी हमारी प्राथमिकता है। गांव के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, बच्चों का सुरक्षित भविष्य और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। पंचायत का प्रयास है कि बड़ेमुड़पार एक सुरक्षित, जागरूक और विकसित ग्राम पंचायत के रूप में अपनी पहचान बनाए।सुरक्षित गांव, सजग पंचायत और बेहतर भविष्य की दिशा में बड़ेमुड़पार की यह पहल निश्चित रूप से सराहनीय है।
आपका अपना – दिलदार खूंटे
सरपंच, ग्राम पंचायत बड़ेमुड़पार
उपाध्यक्ष, सरपंच संघ मालखरौदा




