Cg NewsSakti News

थाना हसौद पुलिस बड़ी कार्यवाही निर्माणाधीन भवन (स्वामी आत्मानंद स्कूल हसौद) में लगे सामान सेटरिंग प्लेट को चोरी करने वाले 06 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

थाना हसौद पुलिस बड़ी कार्यवाही निर्माणाधीन भवन (स्वामी आत्मानंद स्कूल हसौद) में लगे सामान सेटरिंग प्लेट को चोरी करने वाले 06 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी बंशी साहू पिता स्व. भूवन साहू उम्र 34 साल साकिन मुड़पार थाना हसौद जिला सक्ती (छ.ग.) द्वारा थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया इसका ग्राम हसौद के हायर सेकण्डरी स्कूल हसौद (स्वामी आत्मानंद स्कूल हसौद) में नवीन स्कूल बनाने के लिए लेंटर/छत निर्माण के लिये सेट्रिग सामान निर्माणाधीन स्कूल कमरा अन्दर में रखा था जिसमें खिड़की एवं दरवाजा नही लगा है। सेट्रिग सामान में से 30 नग लोहे का सेट्रिंग प्लेट पुरानी इस्तेमाली वर्तमान कीमती 24000/रू को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही लिया गया। मामला चोरी जैसे अपराध का होने से मामले की गभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ति श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा मामले में त्वरित कार्यवाही करने आदेशित करने पर अतिरिक्त लिए अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल (रा.पु.से) एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय (पुलिस) चंद्रपुर (डभरा) श्रीमान सुमित गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर, प्रकरण में चोरी गये मशरूका 30 नग लोहे का सेटरिंग प्लेट एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर तैनात किया गया था जो जरिये मुखबीर सूचना मिला 01. फिरत कुमार नागेश 02. रमेश कुमार, 03. रवि शंकर बर्मन, 04. सुभाष खुटे, 05. रवि यादव, 06. कुमार सिंह द्वारा लोहे का सेटरिंग प्लेट को स्कूल से चोरी कर ले गये है एवं छिपाकर कर रखे है कि मुखबीर सूचना आरोपियों के सकूनत पर दबिश देकर तलब कर हिकमत अमली से पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन लेकर सभी चोरी 30 नग सेंट्रिग प्लेट को बरामद कर एवं घटना में प्रयुक्त प्लेटिना. मोटर सायकल क्रमांक सीजी 11 सीएच 2787, एचएफ डिलक्स कमांक सीजी 11 एयू 1016 को जप्त किया गया है। आरोपीगणों का कृत्य प्रथम दृष्टया अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने पर दिनांक 31.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विन्टन साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जयराम साहू थाना प्रभारी हसौद, प्र.आर राजेन्द्र वारेन, आरक्षक गंगाराम यादव, राजेश यादव, शिवगोपाल रात्रे, राजू खुटे, गोपेश्वर नेताम का विशेष योगदान

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!