थाना चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही प्राणघातक हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

थाना चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही प्राणघातक हमला करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
दिनांक 20.10.2026 को प्रार्थी निवासी गोपालपुर थाना चंद्रपुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20.10.2026 की शाम को वह दशहरा मेला देखने चन्द्रपुर गया था। इसी दौरान रात्रि करीब 07:30 बजे उसके पिता सौदागर मेहर को गांव के स्कूल के सामने पीपल पेड़ के पास आरोपी 1. सागर उरांव पिता स्व. हेमलाल उरांव उम्र 36 वर्ष, 2. अमित सिदार पिता दिलेश्वर सिदार उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी गोपालपुर द्वारा अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट कर जमीन पर पटक दिया गया, जिससे आहत के सिर में गंभीर चोट आई आहत की हालत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उसे बालाजी मेट्रो अस्पताल रायगढ़ में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है। आहत की स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर से प्राप्त मेडिकल राय में चोट को Life Threatening बताये जाने पर प्रकरण में *धारा 109(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) जोड़ी गई।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) सक्ती के दिशा-निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर – डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु. से.) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर द्वारा टीम गठित कर दोनों आरोपियों को तलब कर पूछताछ किया गया, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार किया। उक्त अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपियो को दिनांक 28.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को देकर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना चंद्रपुर प्र उप निरीक्षक राहुल बाजपेयी, प्र आर उमा सिदार, आर महेंद्र राठौर, राधे श्याम बरेठ, खगेश्वर साहू, मुकेश सिदार, दिलदार निराला एवं अन्य थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा!



