Sakti NewsCg News

आबकारी वृत्त मालखरौदा में संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही शराब कारोबारी जेल निरुद्ध

आबकारी वृत्त मालखरौदा में संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही शराब कारोबारी जेल निरुद्ध

सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट कार्यालय सक्ती में प्राप्त शिकायतों पर आज दिनांक 27/10/26 को आबकारी वृत्त मालखरौदा में गश्त दौरान मुखबिर द्वारा ग्राम मालखरौदा थाना मालखरौदा में संदीप कुमार कुर्रे पिता दरशराम उम्र 29 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के कमरे में रखे  एक अल्पपारदर्शी प्लास्टिक बोतल में भरी 02 लीटर एवं पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन में 05 लीटर, कुल मात्रा 07 लीटर महुआ शराब बरामद होने से धारा 34(2) के तहत आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया ।

उपरोक्त कार्रवाई में वृत्त मालखरौदा प्रभारी कोमल प्रसाद सिदार के नेतृत्व में, आब उप निरीक्षक घनश्याम प्रधान , आब आरक्षक संजीव भगत,मुरलीधर नायक , श्रवण द्विवेदी,  आबकारी स्टाफ कमलेश यादव, भारती यादव का सराहनीय योगदान रहा

 

 

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!