Sakti NewsCg News

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 40 वृद्धजनों को जगन्नाथ पुरी की तीर्थयात्रा पर जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष कवि शरण वर्मा जी सहित जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों को किया  रवाना, तीर्थयात्रियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जताया आभार

मालखरौदा, 23 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जनपद पंचायत मालखरौदा क्षेत्र के 40 बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान तीर्थयात्रियों में विशेष उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। यात्रा के दौरान बुजुर्गों को पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर, भुवनेश्वर एवं कोणार्क मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा।

इस पहल के लिए तीर्थयात्रियों एवं क्षेत्रवासियों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से बुजुर्गों को तीर्थस्थलों के दर्शन का अवसर मिलना उनके लिए खुशी और आस्था का विषय है।

जनपद पंचायत मालखरौदा से तीर्थयात्रियों को विदाई देते समय धार्मिक उत्साह का वातावरण रहा। बुजुर्गों ने अपनी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना के साथ भगवान श्री जगन्नाथ जी का स्मरण किया।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!