Cg NewsSakti News

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा रात्रि में नशा मुक्ति अभियान – ग्राम खैरा में निकाली रैली एवं की गई गश्त

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा रात्रि में नशा मुक्ति अभियान – ग्राम खैरा में निकाली रैली एवं की गई गश्त

सक्ती, 22 अक्टूबर 2026 ग्राम पंचायत बासीन के आश्रित ग्राम खैरा में महिला समूह और आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा अवैध शराब बंदी एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत रात्रि मेंजन-जागरूकता रैली निकालकर सघन गश्त की गई।

इस रात्रि अभियान में ग्राम के जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंच एवं आबकारी टीम सक्ती के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए, साथ ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रैली एवं गश्त का उद्देश्य:

ग्राम में रात्रि के समय होने वाले अवैध शराब निर्माण, विक्रय एवं परिवहन को रोकना तथा युवाओं को नशे की लत से बचाना।

रात्रि गश्त के दौरान आबकारी टीम द्वारा गांव की गलियों, संदिग्ध ठिकानों और बाहरी इलाकों में जांच की गई। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें अवैध गतिविधियों से दूर रहने की समझाइश दी गई। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति अवैध शराब से संबंधित गतिविधि में लिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत *कड़ी कानूनी कार्रवाई* की जाएगी।

*कार्यक्रम में आबकारी विभाग से प्रमुख रूप से उपस्थित रहे -*

*सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल*, परिवीक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक *मोंगरा पटेल*, मुख्य आरक्षक *रघुनाथ पैकरा*, आरक्षक *नवीन मनहर, कमलेश यादव, परसराम कहरा* एवं *बसंती चौधरी* शामिल रहे।

*महिला समूह से सैकड़ों महिलाओं की भागीदारी रही, जिसमें प्रमुख रूप से -*

*पूनम, दिलेश्वरी, हेमलता, नीरा, सुजाता, भगवती, बसंती, शालिनी, पुष्पा, रत्नादेवी, कमलादेवी, अश्विनी, दामिनी, कंगलीबाई* सहित सैकड़ों महिलाएं शामिल रहीं।

महिला समूहों ने इस रात्रि पहल का स्वागत करते हुए कहा कि रात में ही अवैध शराब की बिक्री अधिक होती है, इसलिए इस प्रकार की गश्त लगातार होनी चाहिए और वे प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगी।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!