Sakti NewsCg News

श्री रामलला दर्शन के लिए सक्ती जिले से श्रद्धालु रवाना,एडवोकेट चितरंजय ने की यात्रियों का कोटा बढ़ाकर 100 करने की मांग

श्री रामलला दर्शन के लिए सक्ती जिले से श्रद्धालु रवाना,एडवोकेट चितरंजय ने की यात्रियों का कोटा बढ़ाकर 100 करने की मांग

सक्ती। श्री रामलला तीर्थ अयोध्या धाम दर्शन के लिए सक्ती जिले के श्रद्धालु ‘जय बजरंग’ बस द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना हुए। इस पावन यात्रा को हिंदू जागरण मंच के जिला प्रमुख व उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल, नायब तहसीलदार पद्मलोचन पटेल, भाजपा नेता संजय रामचंद्र और अधिवक्ता पीयूष राय ने हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया।

 

जिला प्रशासन की ओर से तीर्थ यात्रा शाखा प्रभारी एस.एन. शर्मा ने बताया कि नोडल अधिकारी शिवशंकर भगत (प्राचार्य) की देखरेख में सक्ती, डभरा, मालखरौदा और जैजैपुर से कुल 36 श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ है। प्रस्थान के समय श्रद्धालु अपने आराध्य प्रभु श्री रामलला के दर्शन की उत्सुकता में ‘जय श्री राम’ और ‘जय अयोध्या धाम’ के जयकारे लगा रहे थे।

इस भावुक और भक्तिमय अवसर पर श्रद्धालुओं को सफल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव सरकार का मुख्य उद्देश्य हर श्रद्धालु को प्रभु श्री रामलला के निःशुल्क और सुगम दर्शन कराना है, जिसके लिए सरकार पूरी तन्मयता से काम कर रही है।

हालांकि, उन्होंने सरकार और प्रशासन का ध्यान एक महत्वपूर्ण विषय की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि पड़ोसी जिलों—जांजगीर (186) और रायगढ़ (250) की तुलना में सक्ती जिले के लिए तीर्थयात्रियों की अधिकतम संख्या मात्र 36 आवंटित की गई है। योजना के प्रति आम जनता में भारी उत्साह है और दर्शन के इच्छुक श्रद्धालुओं के आवेदनों की संख्या बहुत ज्यादा है। आवेदनों के इस भारी दबाव को देखते हुए अधिवक्ता चितरंजय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब को ज्ञापन देकर मांग किया है कि सक्ती जिले का कोटा बढ़ाकर कम से कम 100 किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इस योजना का लाभ मिल सके।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!