Cg NewsSakti News

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के उपचार के लिए स्वीकृत की 12 लाख रुपये की सहायता राशि

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के उपचार के लिए स्वीकृत की 12 लाख रुपये की सहायता राशि

सक्ती, 17 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले के विकासखंड डभरा अंतर्गत ग्राम धुरकोट निवासी 10 वर्षीय बालक रिमोन टंडन, पिता श्री अजय कुमार टंडन, के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। रिमोन दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस पहल से परिवार को उपचार के खर्च की चिंता से बड़ी राहत मिली है। कठिन परिस्थितियों में परिवार को संबल प्रदान करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा, “ये केवल आपका नहीं, हमारा भी बेटा है। इसके स्वास्थ्य की चिंता करना हमारी भी जिम्मेदारी है।” मुख्यमंत्री के इन संवेदनशील शब्दों से परिवार को भावनात्मक संबल मिला और उन्हें अपने बच्चे के उपचार के लिए सहायता की उम्मीद मिली।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के माध्यम से गंभीर बीमारियों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि आर्थिक कठिनाइयों के कारण उनके उपचार में बाधा न आए। रिमोन टंडन के उपचार के लिए स्वीकृत 12 लाख रुपये की सहायता शासन की संवेदनशीलता और जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई यह कहानी जनसेवा, मानवीय संवेदना और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के प्रयासों का उदाहरण है। इस योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आभार व्यक्त किया।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!