Sakti NewsCg News

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से ग्राम अंडी में आहाता निर्माण से बढ़ी सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना से ग्राम अंडी में आहाता निर्माण से बढ़ी सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुव्यवस्था

सक्ती, 16 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न विकास कार्यों एवं आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही है। इसी क्रम में सक्ती जिले के मालखरौदा विकासखंड मुख्यालय से 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम अंडी में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (PMAGY) के अंतर्गत आहाता निर्माण एवं मुख्य प्रवेश द्वार स्थापित करने का कार्य कराया गया। इस कार्य से परिसर की सुरक्षा, स्वच्छता एवं व्यवस्थित संचालन में उल्लेखनीय सुधार आया है। ग्राम अंडी की कुल जनसंख्या 774 है, जिसमें अनुसूचित जाति की जनसंख्या 759 है, जो कुल जनसंख्या का 98.06 प्रतिशत है। पूर्व में परिसर खुला होने के कारण आवारा पशुओं का प्रवेश बना रहता था, जिससे स्वच्छता प्रभावित होती थी तथा परिसर में उपलब्ध परिसंपत्तियों को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती थी। इसके कारण विद्यार्थियों एवं स्थानीय ग्रामीणों को भी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत आहाता निर्माण एवं मजबूत मुख्य प्रवेश द्वार स्थापित किए जाने के बाद परिसर पूरी तरह सुरक्षित एवं संरक्षित हो गया है। अब अनावश्यक व्यक्तियों एवं पशुओं का प्रवेश नियंत्रित हो गया है, जिससे स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में सहायता मिल रही है। इसके साथ ही परिसर की सुंदरता में वृद्धि हुई है तथा संस्थान की गरिमा भी बढ़ी है। इस निर्माण कार्य से ग्राम अंडी के ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। परिसर का सुव्यवस्थित उपयोग सुनिश्चित होने के साथ ही शासकीय संपत्तियों का संरक्षण बेहतर ढंग से हो रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा भी इस कार्य की सराहना की गई है। ग्राम अंडी में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत निर्मित यह आहाता ग्रामीण अधोसंरचना विकास का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है। इस कार्य से ग्रामवासियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हुआ है तथा योजना के उद्देश्यों को धरातल पर साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!