मालखरौंदा में सजेगी दशहरे की भव्य महफिल, रावण दहन के साथ होगा डांस प्रतियोगिता का धमाकेदार आयोजन

मालखरौंदा में सजेगी दशहरे की भव्य महफिल, रावण दहन के साथ होगा डांस प्रतियोगिता का धमाकेदार आयोजन
सक्ती। मालखरौंदा नृत्य प्रतिभाओं को मिलेगा सम्मान विजेताओं पर होगी पुरस्कारों की बौछार,समस्त क्षेत्रवासियों के लिए हर्ष और उल्लास का अवसर विजयादशमी के पावन पर्व पर खेल मैदान मालखरौदा, जिला सक्ती में भव्य दशहरा उत्सव एवं रंगारंग डांसप्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष आयोजन में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक भव्य रावण दहन के साथ कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मंच मिलेगा। ग्रुप, युगल और एकल नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरें और आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर पाएँ
पुरस्कार राशि एक नजर में
ग्रुप डांस प्रतियोगिता
प्रथम —₹21,000
द्वितीय — ₹15,000
तृतीय — ₹11,000
चतुर्थ — ₹7,000
पंचम — ₹5,000
युगल डांस प्रतियोगिता
प्रथम — ₹11,000
द्वितीय — ₹8,000
तृतीय — ₹6,000
चतुर्थ — ₹4,000
पंचम — ₹2,000
एकल डांस प्रतियोगिता
प्रथम — ₹5,000
द्वितीय — ₹4,000
तृतीय — ₹3,000
चतुर्थ — ₹2,000
पंचम — ₹1,000
कार्यक्रम की महत्वपूर्ण जानकारी
दिनांक: 20 अक्टूबर 2026
रावण दहन: रात्रि 8 बजे से
डांस प्रतियोगिता: रात्रि 9 बजे से
कलाकारों और दर्शकों के लिए सुनहरा अवसर यह आयोजन केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की प्रतिभाओं को पहचान दिलाने और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का एक शानदार प्रयास है। आइए, अपने परिवार और मित्रों के साथ इस भव्य आयोजन में शामिल होकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाएँ और दशहरे की खुशियों को यादगार बनाएँ।
आयोजन समिति की अपील
समस्त ग्रामवासियों, नगरवासियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से सादर निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ और आयोजन को सफल बनाएँ।
संपर्क नम्बर
भारती: 9302105738
प्रमोद: 6232062425
चन्द्रसेन: 8103021789
इस दशहरे मालखरौदा में होगा उत्साह, उमंग और प्रतिभा का महासंगम


