Sakti NewsCg News

मालखरौदा में ओबीसी महासंघ की सभा संपन्न, 27% आरक्षण की मांग को लेकर उठी आवाज,मंडल कमीशन के मुद्दों पर हुई चर्चा, सर्व समाज के बुद्धिजीवी, अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल

मालखरौदा में ओबीसी महासंघ की सभा संपन्न, 27% आरक्षण की मांग को लेकर उठी आवाज,मंडल कमीशन के मुद्दों पर हुई चर्चा, सर्व समाज के बुद्धिजीवी, अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल

सक्ती जिले के मालखरौदा मे ओबीसी महासंघ की सभा का आयोजन किया गया, जिसमें अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी समाज सहित सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम बस स्टेशन चौक के पास स्थित गोड़वाना भवन में संपन्न हुआ।

 

सभा का मुख्य उद्देश्य अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को प्रमुखता से उठाना तथा मंडल कमीशन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर समाज के लोगों को जानकारी देना रहा।

बैठक में ओबीसी समाज के अधिकारों, आरक्षण से जुड़े मुद्दों और मंडल कमीशन की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, समाज के हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के संबंध में भी चर्चा हुई।

 

कार्यक्रम में ओबीसी समाज के बुद्धिजीवी, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सरपंच, पंचगण सहित विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभा में सर्व समाज की सहभागिता देखने को मिली और सामाजिक एकजुटता के साथ समाज के मुद्दों पर चर्चा की गई।

27 प्रतिशत आरक्षण की मांग और मंडल कमीशन से जुड़े विषयों को लेकर आयोजित यह सभा ओबीसी समाज के अधिकारों एवं मांगों पर चर्चा का एक महत्वपूर्ण मंच बनी।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें उपस्थित लोगों ने समाज से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे और सामूहिक रूप से इन मुद्दों को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!