Sakti NewsCg News

आबकारी टीम द्वारा ग्राम कुरदा में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई

आबकारी टीम द्वारा ग्राम कुरदा में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई

सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13/10/26 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम कुरदा थाना नगरदा निवासी श्याम यादव द्वारा अपने घर से शराब बेचने की शिकायत पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी करवाई गई। खरीदारी पर शराब बिक्री की पुष्टि होने पर

वार्ड नंबर 5 कुरदा थाना नगरदा* में *श्याम यादव पिता कन्हैया यादव* उम्र 29 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के रसोई में *एक सिल्वर बर्तन में भरा 26 लीटर महुआ मदिरा , एक पीले जरिकेन में भरा 5 लीटर महुआ मदिरा और 10 नग देशी प्लेन पाव

कुल 32.8 लीटर महुआ मदिरा और देशी शराब बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में राशिल श्रीवास्तव परिविक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक,मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक श्रवणकांत द्विवेदी आबकारी स्टाफ परसराम कमलेश और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

 

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!