सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी मेन रोड से देवरीमठ सड़क निर्माण से 5078 ग्रामवासियों को मिल रही सुगम आवागमन की सुविधा

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी मेन रोड से देवरीमठ सड़क निर्माण से 5078 ग्रामवासियों को मिल रही सुगम आवागमन की सुविधा
सक्ती, 12 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में विकास एवं आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत विकासखंड जैजैपुर अंतर्गत मेन रोड से देवरीमठ सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। सड़क की स्वीकृत लंबाई 1.10 किलोमीटर तथा स्वीकृत राशि 92.33 लाख रुपये है। यह मार्ग ग्राम देवरीमठ, विकासखंड जैजैपुर में स्थित है। सड़क निर्माण होने से लगभग 5078 ग्रामवासियों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से सुचारू आवागमन की सुविधा उपलब्ध हुई है। इसके साथ ही किसानों को अपनी कृषि उपज के परिवहन में भी सहूलियत मिल रही है। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों के दैनिक आवागमन को सुगमता मिली है तथा क्षेत्र के विकास को भी गति मिली है।


