Sakti NewsCg News

सेवा संकल्प अभियान शासकीय आयुर्वेद औषधालय सकर्रा में उपचार से शिक्षक मुकेश पटेल को मिली राहत, पुनः पूरी क्षमता से कर रहे अध्यापन कार्य

सेवा संकल्प अभियान शासकीय आयुर्वेद औषधालय सकर्रा में उपचार से शिक्षक मुकेश पटेल को मिली राहत, पुनः पूरी क्षमता से कर रहे अध्यापन कार्य

सक्ती, 09 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी क्रम में शासकीय आयुर्वेद औषधालय सकर्रा में उपचार से लाभान्वित हुए शिक्षक श्री मुकेश पटेल की कहानी सामने आई है। जिला सक्ती के विकासखंड मालखरौदा अंतर्गत ग्राम सकर्री निवासी 36 वर्षीय शिक्षक श्री मुकेश पटेल कुछ समय पहले लीवर (यकृत) संबंधी समस्या से परेशान थे। उन्हें पेट में दर्द, भूख नहीं लगने, पेशाब का रंग पीला होने और अत्यधिक कमजोरी जैसी शिकायतें थीं। इन समस्याओं के कारण उनका दैनिक जीवन और अध्यापन कार्य प्रभावित होने लगा था। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत पाने के लिए उन्होंने शासकीय आयुर्वेद औषधालय सकर्रा में संपर्क किया। यहां आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने उनकी जांच कर पीलिया होने की जानकारी दी तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियां उपलब्ध कराईं। साथ ही, खान-पान और आवश्यक परहेज के संबंध में मार्गदर्शन दिया। श्री मुकेश पटेल ने बताया कि चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने और नियमित रूप से औषधियों का सेवन करने के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हुआ। उन्हें पेट दर्द, पीले पेशाब और कमजोरी जैसी समस्याओं से राहत मिली। वर्तमान में वे स्वयं को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस कर रहे हैं तथा पुनः पूरी क्षमता के साथ अध्यापन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने उपचार एवं मार्गदर्शन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अनुभव से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति उनका विश्वास बढ़ा है। शासकीय आयुर्वेद औषधालय सकर्रा के माध्यम से ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा एवं परामर्श सुविधाएं क्षेत्र में सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!