सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानीनंदेली से खजुरानी सड़क निर्माण से 3720 ग्रामवासियों को मिल रही सुगम आवागमन की सुविधा

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानीनंदेली से खजुरानी सड़क निर्माण से 3720 ग्रामवासियों को मिल रही सुगम आवागमन की सुविधा
सक्ती, 08 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम नंदेली से ग्राम खजुरानी सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है। सड़क की स्वीकृत लंबाई 9.44 किलोमीटर तथा स्वीकृत राशि 160.50 लाख रुपये है। यह मार्ग ग्राम नंदेली एवं खजुरानी, विकासखंड जैजैपुर को जोड़ता है। सड़क निर्माण होने से लगभग 3720 ग्रामवासियों को सीधे लाभ मिला है।
अब ग्रामीणों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से सुचारू आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इसके साथ ही किसानों को अपनी कृषि उपज के परिवहन में भी सहूलियत मिल रही है। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों के दैनिक आवागमन में सुविधा के साथ क्षेत्र के विकास को भी गति मिली है।



