Cg NewsSakti News

सेवा संकल्प अभियान के तहत लवसरा से आमापाली सड़क निर्माण से 3770 ग्रामवासियों को मिल रही आवागमन की बेहतर सुविधा

सेवा संकल्प अभियान के तहत लवसरा से आमापाली सड़क निर्माण से 3770 ग्रामवासियों को मिल रही आवागमन की बेहतर सुविधा

सक्ती, 08 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के विकास एवं आमजन सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम लवसरा से आमापाली सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया। इस सड़क की स्वीकृत लंबाई 10.20 किलोमीटर तथा स्वीकृत राशि 174.06 लाख रुपये है। यह मार्ग ग्राम लवसरा से आमापाली होते हुए जिला मुख्यालय और विकासखंड मुख्यालय को जोड़ता है। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लगभग 3770 ग्रामवासियों को सीधे लाभ मिला है। अब ग्रामीणों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से विकासखंड एवं जिला मुख्यालय तक सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हुई है। इसके साथ ही किसानों को अपनी कृषि उपज के परिवहन में भी सुविधा मिल रही है। बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों के आवागमन में सहूलियत के साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिली है।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!