Cg NewsSakti News

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा ग्राम खुसरुडेरा थाना सक्ती में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई,01शराब कारोबारी जेल दाखिल

आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा ग्राम खुसरुडेरा थाना सक्ती में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई,01शराब कारोबारी जेल दाखिल

सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 13/11/26 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम *खुसरुडेरा थाना सक्ती निवासी नरेश कुमार कंवर पिता मंगल सिंह उम्र 38 वर्ष द्वारा अपने घर से शराब बेचने की शिकायत पर पहले छद्म खरीददार से महुआ शराब की खरीदारी करवाई गई। खरीदारी पर शराब बिक्री की पुष्टि होने पर वार्ड नं 8 खुसरुडेरा थाना सक्ती में नरेश कुमार कंवर पिता मंगल सिंह उम्र 44 वर्ष के द्वारा अपने रहवासी मकान के बेडरूम में छिपाकर रखा 1 नग पीले रंग की प्लास्टिक जरिकेन में भरा 5 लीटर और 2 पारदर्शी प्लास्टिक बोतल प्रत्येक में 2 लीटर कुल 9 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया ।

09 लीटर महुआ मदिरा बरामद होने से धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में मोंगरा पटेल परिविक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक मुख्य आरक्षक आबकारी रघुनाथ पैकरा, आबकारी आरक्षक नवीन मनहर नगर सैनिक वीरेंद्र यादव, भीम साहू आबकारी स्टाफ परसराम और बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

 

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!