Sakti NewsCg News

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक

सक्ती, 16 अक्टूबर 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा शासन-प्रशासन को अधिक उत्तरदायी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से सीएम हेल्पलाइन (1076) योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री श्री साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण की स्थिति, शिकायतकर्ताओं को प्राप्त समाधान से होने वाले लाभ एवं उनकी संतुष्टि तथा जिलेवार प्रगति की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग से की। वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों से बारी बारी सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से लाभान्वित हितग्राहियों से संवाद कर उनकी समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी ली तथा संबंधित कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस समीक्षा बैठक में जिले से कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, जिला खाद्य अधिकारी श्री खुमेश्वर सिंह, सहायक खाद्य अधिकारी श्री कमल अग्रवाल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!