सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना से ममता यादव को मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना से ममता यादव को मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
सक्ती, 12 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानियां सामने आ रही है। इसी क्रम में श्रम विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री मिनीमाता महतारी जतन योजना श्रमिक परिवारों की महिलाओं को मातृत्व के दौरान आर्थिक संबल प्रदान कर रही है। योजना के अंतर्गत सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम बगरेल निवासी श्रमिक महिला श्रीमती ममता यादव, पति श्री छवरा यादव को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। प्रसव के बाद नवजात शिशु के पालन-पोषण, पोषण आहार एवं आवश्यक दवाइयों के खर्च में यह सहायता उनके परिवार के लिए राहत बनी। इससे उन्हें बच्चे की बेहतर देखभाल करने में मदद मिली। श्रीमती ममता यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना से मिली आर्थिक सहायता ने बच्चे के पालन-पोषण और दवाइयों के खर्च में काफी मदद की। यह योजना श्रमिक परिवारों की महिलाओं को मातृत्व के महत्वपूर्ण समय में आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनकी आवश्यकताओं की पूर्ति में सहायक सिद्ध हो रही है।


