Cg NewsSakti News

मतदाता सूची के विशेष अभियान के लिए कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित

मतदाता सूची के विशेष अभियान के लिए कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित

सक्ती, 08 अक्टूबर 2026// भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा आज मतदाता सूची के विशेष अभियान कार्यक्रम के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में प्रदेश के छुटे हुए और पहली बार या युवा मतदाताओं के मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान कार्यक्रम के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रीतेश राजपूत, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री ललिता भगत, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, , निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर श्री श्रवण गभेल शामिल हुए।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!