15 नवम्बर से 15 जनवरी तक तक समर्थन मूल्य पर होगी धान खरीदी,खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में सक्ती जिले के 96 समितियों के अंतर्गत 129 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए की जा रही तैयारियां

सक्ती, 10 नवम्बर 2026// खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत जिला सक्ती में 96 समितियों के अंतर्गत 129 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी शासन के निर्देशानुसार की जा रही है। इस वर्ष धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2441 रुपए प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड-ए का समर्थन मूल्य 2461 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। समिति में टोकन के लिए लंबी कतारों से राहत एवं समय की बचत के लिए शासन द्वारा तुंहर टोकन मोबाइल ऐप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है लघु एवं सीमांत किसान 2 एकड़ तक 1 टोकन, 2 से 10 एकड़ तक 2 टोकन तथा दीर्घ कृषक 10 एकड़ से ऊपर 3 टोकन के माध्यम से धान बिक्री कर सकेंगे। प्रति एकड़ धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। धान की खरीदी बायोमेट्रिक आधारित प्रणाली से की जाएगी। किसानों को टोकन संबंधी एवं धान बिक्री में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे शासन द्वारा जारी राज्य स्तरीय हेल्पलाइन नंबर 1800-233-3663 के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।