Cg NewsSakti News

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण

सक्ती, 16 अक्टूबर 2026// कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का भौतिक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा ग्राम सकरेली के खसरा नंबर 1356/2 एवं 1356/3 में मौके पर पीवी ऐप के माध्यम से सर्वेयर के द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्यों का भौतिक निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर द्वारा इन कार्यों को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किए जाने एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए है। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा नया बाराद्वार के खसरा नंबर 4/2 के भी सर्वे कार्य का अवलोकन भौतिक रूप से किया गया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को फील्ड में चल रहे सर्वे कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेन्द्र लकड़ा, तहसीलदार श्रीमती सुशीला साव एवं सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!