Cg NewsSakti News

आबकारी वृत्त जैजैपुर द्वारा अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई

आबकारी वृत्त जैजैपुर द्वारा अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई

सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 10/10/26 को आबकारी वृत्त जैजैपुर में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम *हरदी वार्ड 09 में चंद्रभूषण बंजारे पिता हेतराम उम्र 76वर्ष* के रहवासी मकान की विधिवत तलाशी ली गई । आरोपी द्वारा अपने रहवासी मकान में रखे एक प्लास्टिक अल्प पारदर्शी पन्नी में भरी कुल मात्रा 06 लीटर महुआ शराब बरामद होने से आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल निरुद्ध किया गया ।

उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में  वृत्त जैजैपुर प्रभारी राशिल श्रीवास्तव (परि.), आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा , सैनिक भीम साहू ,आबकारी स्टाफ परसराम कहरा,  बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।

 

 

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!