Cg NewsSakti News

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी सौर सुजला योजना से किसान रमाकांत यादव को मिली सिंचाई की सुविधा, खेती की लागत में हो रही बचत

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी सौर सुजला योजना से किसान रमाकांत यादव को मिली सिंचाई की सुविधा, खेती की लागत में हो रही बचत

सक्ती, 06 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजन की सेवा की कहानी सामने आ रही हैं।सौर सुजला योजना के अंतर्गत किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सोलर पंप की सुविधा प्रदान की जा रही है। योजना के तहत वर्ष 2025-26 में ग्राम पासिद, विकासखंड सक्ती के किसान श्री रमाकांत यादव को सोलर पंप की सुविधा प्राप्त हुई है। इसके लिए उन्हें विभागीय अनुदान राशि 2,48,925 रुपये का लाभ मिला है। सोलर पंप लगने से किसान को 1.012 हेक्टेयर खेत की सिंचाई की सुविधा मिल रही है। सोलर पंप सूर्य की रोशनी से चलता है, जिससे इसे चलाने के लिए डीजल एवं बिजली की आवश्यकता नहीं होती। इससे किसानों का हर महीने का खर्च बच रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां बिजली की समस्या होती है, उस स्थिति में यह दिनभर बिना रुकावट के सिंचाई में सहायक है। साथ ही इससे किसी तरह का प्रदूषण या शोर नहीं होता। हितग्राही श्री रमाकांत यादव ने बताया कि सोलर पंप लगाने से सिंचाई की सुविधा हो रही है। इसे चलाने के लिए डीजल एवं बिजली की आवश्यकता नहीं होती, जिससे हर महीने का खर्च बचता है। सोलर पंप से वे लगभग 1.012 हेक्टेयर खेत की सिंचाई कर रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है। इस योजना के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आभार व्यक्त किया।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!