देशी मन्दिरा प्लेन शराब एवं अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार चन्द्रपुर पुलिस की कार्यवाही

देशी मन्दिरा प्लेन शराब एवं अंग्रेजी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार चन्द्रपुर पुलिस की कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (मा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चंद्रपुर-डभरा सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी चन्द्रपुर के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 04.10.2026 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति देशी प्लेन शराब एवं अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री करने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर बताये स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी राहुल निषाद पिता दिलीप निषाद उम्र 19 साल निवासी चंदली थाना चन्द्रपुर के कब्जे से 35 नग देशी मन्दिरा प्लेन शराब एवं 12 नग अंग्रेजी जम्मू स्पेशल विस्की शराब कुल 8 लीटर 460 एम एल को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 05.10.2026 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चन्द्रपुर प्र उप निरीक्षक राहुल भाजपेयी, आर महेन्द्र राठौर, राधेश्याम बरेठ का विशेष योगदान रहा।



