Cg NewsSakti News

सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार अंतर्गत 6 अक्टूबर को डभरा के शासकीय हाईस्कूल सपोस मे सेवा सेतु शिविर का होगा आयोजन

सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार अंतर्गत 6 अक्टूबर को डभरा के शासकीय हाईस्कूल सपोस मे सेवा सेतु शिविर का होगा आयोजन

आमजन से शिविर में ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ व जानकारी लेने की गई अपील

सक्ती 05 अक्टूबर 2026// सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत देश, प्रदेश सहित जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार अंतर्गत 6 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल सपोस, डभरा मे सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से शिविर में ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होकर विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ व जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।

उल्लेखनीय है कि 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर के मध्य जिले के सभी विकासखंड में सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले में 1 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सक्ती मे शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में 3 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल कचंदा, जैजैपुर में और 5 अक्टूबर को स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मालखरौदा में आयोजित किया गया। इसी तरह 6 अक्टूबर को शासकीय हाईस्कूल सपोस, डभरा में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर द्वारा शिविर में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, पंचायत विभाग, नगरीय निकाय, खाद्य विभाग, आदिम जाति विकास विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग आदि विभागों को विभिन्न हितग्राही मूलक योजना अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए गए है। कलेक्टर ने शिविर आयोजन के पूर्व गांव गांव में मुनादी कराते हुए शिविर आयोजन का जमीनी स्तर पर भी व्यापक प्रचार प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए हैं जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस शिविर का लाभ उठा सके।

Jaswant Singh saysera

जसवंत सिंह सायसेरा, JS News CG के संपादक हैं। वे छत्तीसगढ़ की ताजा खबरों, शिक्षा, रोजगार, जनहित और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। उनका उद्देश्य सटीक, विश्वसनीय और समय पर समाचार उपलब्ध कराना तथा जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!