परसी आंगनबाड़ी भवन में हुआ भव्य रूप से आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम

परसी आंगनबाड़ी भवन में हुआ भव्य रूप से आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम
सक्ति परसी। ग्राम पंचायत बोडासागर के आश्रित ग्राम परसी स्थित आंगनबाड़ी भवन में आंगनबाड़ी मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम में बच्चों, माताओं एवं ग्रामीणों की सहभागिता रही। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उर्मिला सिदार एवं अनीता सोनवानी , मुख्य अतिथि उप सरपंच बद्री पुष्पा टेंडे ,संतोषी दिलावर सक्रिय महिला सहित मितानिन पदमा गवेल ग्राम से समस्त माताएं बहने संबंधित कार्यकर्ताओं ने बच्चों एवं माताओं को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई, कार्यक्रम के दौरान बच्चों के साथ विभिन्न गतिविधियां भी कराई गईं तथा उनके सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई।इस अवसर पर आंगनबाड़ी से जुड़े कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के प्रति अभिभावकों और ग्रामीणों में जागरूकता बढ़ाना रहा,


